भारतीय रेलवे देश में यात्रा का सबसे पसंदीदा और सस्ता माध्यम माना जाता है। यह न केवल किफायती है, बल्कि सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला भी है। रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर नई सेवाएं और सुविधाएं पेश करता रहता है। इन्हीं में से एक है किराए में छूट।
क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे कुछ खास श्रेणी के यात्रियों को टिकट बुकिंग पर विशेष छूट प्रदान करता है? यह छूट यात्रा को और अधिक सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से दी जाती है। किसे मिलती है रेलवे किराए में छूट। भारतीय रेलवे की यह रियायत कुछ विशेष वर्गों के यात्रियों के लिए उपलब्ध है।
मरीज -जिन्हें इलाज के लिए यात्रा करनी पड़ती है। स्वतंत्रता सेनानी और उनके आश्रित। सेना के पूर्व सैनिक और उनकी विधवाएं। खिलाड़ी और पुरस्कार विजेता। डॉक्टर, नर्स और कुछ विशेष मान्यता प्राप्त पत्रकार। किराए में छूट किन सेवाओं पर लागू होती है?
यह छूट केवल बेसिक किराए पर ही लागू होती है। अन्य सेवाओं, जैसे सुपरफास्ट चार्ज, रिजर्वेशन शुल्क या अन्य अतिरिक्त सेवाओं पर यह रियायत नहीं दी जाती। यात्रा की श्रेणी के अनुसार छूट की राशि अलग-अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस या स्पेशल ट्रेनों में छूट की दर अलग-अलग होती है।
रेलवे टिकट में छूट पाने के हकदार जानिए कौन उठा सकता है लाभ
भारतीय रेलवे देशभर में यात्रियों की सुविधा के लिए खास रियायतें प्रदान करता है। कई विशेष श्रेणियों के यात्रियों को रेलवे टिकट पर छूट दी जाती है, ताकि यात्रा उनके लिए किफायती और सुलभ हो सके।दृष्टिबाधित व्यक्ति, टीबी, कैंसर और किडनी रोगी, गैर-संक्रामक कुष्ठ रोग से पीड़ित यात्री, मानसिक रूप से मंद व्यक्ति। इन यात्रियों को यह छूट कम से कम 300 किलोमीटर की यात्रा पर प्रदान की जाती है।
इसके अलावा, अन्य हकदारों में शामिल हैं।
हार्ट पेशेंट और हीमोफिलिया मरीज, युद्ध में शहीद जवानों की विधवा, आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में शहीद कर्मियों की विधवा, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक और श्रम पुरस्कार विजेता श्रमिक, सीनियर सिटीजन, एलोपैथिक डॉक्टर, राष्ट्रीय बहादुर पुरस्कार विजेता बच्चे, पुलिस पदक पुरस्कार विजेता, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच और खिलाड़ी।यह छूट केवल बेसिक किराए पर लागू होती है और अन्य अतिरिक्त सेवाओं पर नहीं मिलती।
रेलवे किराए में छूट पाने के लिए जरूरी नियम और शर्तें जानें
भारतीय रेलवे द्वारा दी जाने वाली किराए में छूट केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर आधारित होती है। यदि आप किसी स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, तो आपको विशेष छूट मिल सकती है।
हालांकि, यह छूट विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति पर निर्भर करती है। छूट का लाभ केवल रेलवे काउंटर पर टिकट बुकिंग के समय ही मिलता है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, प्रमाणपत्र आदि साथ लेकर चलना अनिवार्य है। यदि कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करता है, रियायती टिकट पर यात्रा की अवधि बढ़ाता है या उच्च श्रेणी में बदलाव करता है, तो यह छूट निरस्त कर दी जाएगी।
अगर कोई व्यक्ति एक से अधिक श्रेणियों में छूट का पात्र है, तो उसे किसी एक श्रेणी का ही चयन करना होगा। यह रियायत केवल उस यात्रा पर लागू होती है, जो उस व्यक्ति की यात्रा की प्रारंभिक और अंतिम मंजिल के बीच की हो।