Sahara Refund नया नोटिस हुआ जारी! पैसा आने में कितना समय लगेगा

सहारा इंडिया रिफंड को लेकर एक नया अपडेट जारी किया गया है। सहारा पैसा रिफंड होने को लेकर लोग काफी ज्यादा परेशान दिख रहे हैं। ऐसे में सहारा का पैसा अब तक लोगों को वापस नहीं मिला है और उसकी वजह से काफी आक्रोशित भी हैं। सहारा के रिफंड पोस्टल की क्या अपडेट है इसकी जानकारी भी इस पोस्ट में दी जा रही है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल के साथ…

केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी द्वारा ही सहारा रिफंड पोर्टल को बीते कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया था। इस दौरान बताया गया था की आपको प्रथम किस्त के तौर पर 10 हजार रुपए रिफंड मिलने थे। और इसकी रिफंड अवधी भी 30 से 45 दिनों की बताई गई थी। अब तक 3, 4 महीने होने के बाद भी लोगों का पैसा रिफंड नहीं मिल पाया है।

sahara refund kab milega notice
Sahara Refund नया नोटिस हुआ जारी! पैसा आने में कितना समय लगेगा 3

आपने चाहे कितनी भी राशि सहारा में निवेश क्या हो आपको मात्र 10 हजार रुपए ही पहली किस्त में मिलेगा। यदि आपने भी अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्दी से सहारा रिफंड पोर्टल पर करा लें। आपके पैसे आपके बैंक खाते में वापस भेज दिए जाएंगे। इसके अलावा रिफंड की स्टेटस आप भी लगातार पोर्टल पर ही चेक कर सकते हैं।

कई सारों को तो उनके मोबाइल फोन पर भी सहारा की तरफ से मैसेज भेज के उनकी स्टेटस को अपडेट किया जा रहा है। इनमें कई के फॉर्म को दुबारा भरने को बताया गया है। उनके मोबाइल पे Deficiency Communicated का मैसेज आ चुका है। आप अपनी पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

HomeClick Here

राजीव रंजन ने अपने 2 वर्षों के मीडिया करियर में नेशनल, मनोरंजन, लाइफ़स्टाइल, ऑटोमोबाइल, गवर्नमेंट योजना, बिज़नस न्यूज़, फाइनेंस जैसी बीटों पर काम किया है. ecovahan से इन्होने शुरुआत की थी और अब यह अपना योगदान vyaparkaro को दे रहे है।

Leave a Comment