Bill Gates ने चलाया Mahindra ई-रिक्शा, जानिए क्या है कारण

Bill Gates Driving Mahindra E-Rickshaw: विश्व के सबसे रईस व्यक्ति बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में बिल गेट्स एक महिंद्रा का इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं बिल गेट्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं. आनंद महिंद्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया हैं आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में बिल गेट्स को इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते हुए एक वीडियो शेयर कि है और लिखा है कि, “चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी, बिल गेट्स को ट्रायो चलाते हुए देखकर काफी खुशी हुई।

बैकग्राउंड में एक हिंदी गाना ”बाबू समझो इशारे हौरन पुकारे पम पम पम”

वीडियो में यह स्पष्ट बताया गया है कि बिल गेट्स खुद महिंद्रा की इलेक्ट्रिकल ऑटो चला रहे हैं वीडियो में इलेक्ट्रिकल ऑटो के फीचर्स के बारे में भी बताया गया है वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया है कि बिल गेट्स इवी को कितनी आसानी से चला रहे हैं आप सुन सकते हैं कि इस वीडियो में बैकग्राउंड में एक हिंदी गाना ”बाबू समझो इशारे हौरन पुकारे पम पम पम” बज रहा है।

Bill Gates Driving Mahindra E-Rickshaw

भारत का इनोवेशन के लिए जुनून काफी बेहतरीन है

बिल गेट्स ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए यह लिखा है कि भारत का इनोवेशन के लिए जुनून काफी बेहतरीन है. उन्होंने कहा है कि यह रिक्शा 131 किलोमीटर तक यात्रा करने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम था। बिल गेट्स ने कहा है कि महिंद्रा जैसी कंपनियों को परिवहन उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन में योगदान करते देखना प्रेरणादायक है।

क्या हैं कीमत

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा ₹ 2.79 लाख – 3.02 लाख की कीमत पर उपलब्ध है। इस ऑटो रिक्शा का माइलेज 125-141 km/charge है। महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा ‘ट्रक जंक्शन’ पर 10 एचपी इंजन के साथ उपलब्ध है। 3-सीटर (चालक को छोड़कर) ट्रियो ऑटो-रिक्शा की 45 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 170 किमी. है। Treo में दी गई 7.37 kWh की लिथियम-आयन बैटरी को नॉर्मली फुल चार्ज करने में 3-4 घंटे का समय लगता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 5.4kW की पीक पावर और 30 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

राजीव रंजन ने अपने 2 वर्षों के मीडिया करियर में नेशनल, मनोरंजन, लाइफ़स्टाइल, ऑटोमोबाइल, गवर्नमेंट योजना, बिज़नस न्यूज़, फाइनेंस जैसी बीटों पर काम किया है. ecovahan से इन्होने शुरुआत की थी और अब यह अपना योगदान vyaparkaro को दे रहे है।

Leave a Comment