आए दिन रेल दुर्घटना के कई सारे मामले हमारे सामने आते रहते हैं। ऐसे में दुर्घटना के दौरान कई सारे यात्रियों को अपनी जान तक गवानी पड़ती है और कई सारे दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में रेलवे दुर्घटना के दौरान हुए शिकार यात्रियों को अब सरकार 10 गुना ज्यादा मुआवजा देने के नए नियम लागू करने जा रही है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
दुर्घटना में अब 10 गुना ज्यादा मिलेगा मुआवजा
आपको बताते चले की रेल दुर्घटना में जान कमाने वाले यात्रियों को परिजन को अब ₹500000 तक का मुआवजा मिलेगा। यात्रियों के दुर्घटना के दौरान मुआवजा राशि में इजाफा करने की बात इससे पहले 2012-13 में किया गया था। नए नियम के अनुसार रेलवे फाटक पर भी रेलवे की गलती से यदि कोई व्यक्ति हादसे का शिकार हो जाता है तो उसे भी अब मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
![रेलवे दुर्घटना में अब यात्रियों को मिलेगा 10 गुना ज्यादा मुआवजा, जानें डिटेल्स 2 railway new rule](https://i0.wp.com/vyaparkaro.com/wp-content/uploads/2023/09/railway-new-rule-1.jpg?resize=805%2C537&ssl=1)
18 सितंबर से लागू होगा नया नियम
हाल ही में रेलवे बोर्ड द्वारा प्रपत्र जारी किया गया है जिसमें रेल दुर्घटना और अप्रिय घटनाओं में जान कमाने या फिर हादसे का शिकार होना घायल यात्रियों के बारे में नए अपडेट दिए गए हैं। यह नया नियम 18 सितंबर से लागू होने जा रहा है।
रेलवे कैसे नए नियम के अनुसार ट्रेन के फाटक पर हुई दुर्घटना में मृत्यु यात्रियों के परिजन को अब 50 हजार के जगह पर ₹5 लाख मिलने वाले हैं। वहीं घायल यात्रियों को 25000 की जगह पर ढाई लाख मिलने जा रहे हैं। वहीं नॉर्मल चोट वाले यात्रियों को ₹5000 की जगह पर ₹50 हजार मिलेंगे। रेलवे द्वारा दुर्घटनाग्र स्थित यात्रियों को 30 दिनों से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रखने का भी नया कानून लागू किया गया है।