धुंआधार बिक्री में ये कार बन गई नंबर-1 SUV!टॉप-10 लिस्ट में अकेले मारुति के 7 मॉडल शामिल

भारत में टॉप 10 कारो की बिक्री में सालाना 20 प्रतिशत वृद्धि देखी गई हैं. सालाना आधार पर फरवरी 2022 में बेची गई 1,25,333 यूनिट्स के मुकाबले 2023 में 1,51,448 यूनिट्स की बिक्री हुई हालांकि 2023 की जनवरी में लगभग 2% की गिरावट देखने को मिली हैं हमेशा की तरह इस बार भी मारुति सुजुकी की गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकी है टॉप 10 की लिस्ट में आने वाले 7 मॉडल मारुति सुजुकी के हैं। आइए इस खबर के जरिए हम आपको बताएं कि टॉप 10 कार कौन कौन सी है जो मार्केट में सबसे ज्यादा बिकी है

इस लिस्ट में सबसे ऊपर है मारुति की बलेनो

फरवरी 2023 में बलेनो की लगभग 18,592 यूनिट्स बेची गई है जिस कारण यह लिस्ट में सबसे ऊपर है जो फरवरी 2022 में बेची गई 12,570 यूनिट्स से 47.91 प्रतिशत अधिक है। मंथली बेस पर बात करें तो बैलेंस 2022 में चौथे नंबर पर थी। इस कार ने महीने में बेची गई 16,357 यूनिट्स की तुलना में 13.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी।

this car becomes number 1 suv in sales
this car becomes number 1 suv in sales

दूसरे नंबर पर मारुति की स्विफ्ट

पिछले साल के मुकाबले सेल्स में कमी आने के बावजूद भी नंबर-2 पर मारुति स्विफ्ट रही। फरवरी 2022 में बेची गई 19,202 यूनिट्स की तुलना में फरवरी 2023 में 4.11 फीसद की गिरावट के साथ स्विफ्ट की 18,412 यूनिट्स की बिक्री हुई

तीसरे नंबर पर मारुति की Alto

जनवरी 2023 में मारुति सुजुकी की अल्टो नंबर 1 पर थी लेकिन फरवरी 2023 में यह फिसल कर नंबर 3 पर आ गई इसने फरवरी 2022 में बेची गई 11,551 यूनिट्स के मुकाबले 56.82 प्रतिशत वृद्धि के साथ 18,114 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि, MoM की बिक्री 21,411 से 15.40 प्रतिशत कम हो गई।

नंबर 4 पर आती है वैगन आर

कंपनी का एक मॉडल था जिसने साल दर साल 15% की वृद्धि की थी लेकिन MoM में 17.48 प्रतिशत की गिरावट आई। फरवरी 2022 में बेची गई 14,669 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने में बिक्री 16,889 यूनिट रही थी जनवरी 2023 में बिक्री 20,466 यूनिट रही थी, जब वैगनआर इस सूची में नंबर 2 स्थान पर थी।

नंबर 5 पर डिजाइन सेडान

डिजायर सेडान के लिए फरवरी 2023 में बिक्री 16,798 यूनिट रही। इसने फरवरी 2022 में बेची गई 17,438 यूनिट्स के मुकाबले 3.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। जनवरी 2023 में बेची गई 11,317 यूनिट्स की तुलना में MoM की बिक्री में 48.43 प्रतिशत का सुधार हुआ।

नंबर 6 पर मारुति Brezza

मारुति ब्रेजा ने फरवरी 2023 में भारतीय मार्केट के अंदर झंडे गाड़ दिए हैं गाड़ी ने मार्केट में YoY और MoM की वृद्धि दर्ज की है इसके साथ कंपनी ने 15,787 यूनिट सेल कर दी। कंपनी ने फरवरी 2022 और जनवरी 2023 में क्रमश: 9,256 यूनिट्स और 14,359 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह पहली बार है कि टाटा नेक्सन को पछाड़कर मारुति ब्रेजा नंबर-1 एसयूवी स्थान पर वापस आ गई है।

नंबर 7 पर टाटा नेक्सन

Tata Nexon कई महीनों से भारत की नंबर-1 बिकने वाली SUV रही है। लेकिन, फरवरी 2023 में इसने नंबर 1 का खिताब गंवा दिया। फरवरी 2022 में बेची गई 12,259 यूनिट्स में से नेक्सन की बिक्री में 13.50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,914 यूनिट हो गई। हालांकि, एमओएम की बिक्री जनवरी 2023 में बेची गई 15,567 यूनिट्स से 10.62 प्रतिशत कम हो गई

नंबर 8 पर मारुति की इको वैन

फरवरी 2023 में मारुति ईको वैन की बिक्री 23.53 प्रतिशत बढ़कर फरवरी 2023 में 11,352 यूनिट हो गई, जबकि फरवरी 2022 में 9,190 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 2010 में लॉन्च होने के बाद से यह अब तक 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है।

नंबर 9 पर टाटा पंच

फरवरी 2022 में बेची गई 9,592 यूनिट्स की तुलना में फरवरी 2023 में 16.44 प्रतिशत की 11,169 यूनिट्स की वृद्धि के साथ टाटा पंच नंबर-9 पर थी। जनवरी 2022 में बेची गई 12,006 यूनिट्स में से 6.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

नंबर 10 पर हुंडई की क्रेटा

हुंडई क्रेटा फरवरी 2023 में 10,421 यूनिट्स के साथ 10 वीं सबसे अधिक बिकने वाली कार थी। फरवरी 2022 में बेची गई 9,606 यूनिट्स की तुलना में यह कार 8.48% ज्यादा सेल हुई।

राजनीतिक विज्ञान से स्नातक कर कंटेंट राइटिंग किया है। महीनों तक फ्रीलांस करने के बाद अब vyaparkaro वेबसाइट पर ऑटो बीट और बिज़नस की खबरें लिखते हैं। लोग इंटरनेट पर सच्ची खबरें पढ़ें ऐसा इनका मकसद है।

Leave a Comment