किसी ने सच कहा है संघर्ष ही जीवन है। दुनिया में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिनके लाइफ में संघर्ष और दुख नहीं आया हो। यूं कहें तो संघर्ष हीं जीवन का मूलभूत आधार है। आज के इस पोस्ट हम सब ऐसे ही एक संघर्षिल व्यक्ति के बारे में बात करने वाले हैं, जिनकी मार्मिक कहानी सुनने के बाद आप भी बिल्कुल भावुक हो जाओगे। इन दिनों इनकी चर्चा हर तरफ हो रही है और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय की संघर्षभरी कहानी बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस स्टोरी को सुनने के बाद आप भी काफी भावुक हो जाएंगे। इस वीडियो को सबसे पहले फूड ब्लॉगर सौरभ पंजवानी ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर किया था। इस वीडियो में डिलीवरी बॉय अपनी छोटी से बेटी और बेटे को गोद में लिए घर घर खाना डिलेवरी कर रहा है।
🔥 Whatsapp Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥 Telegram Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
![गोद में बच्चे लेकर खाना डिलीवर करता है यह Zomato बॉय, भावुक कर देगी आपको ये कहानी 2 zomato-delivery-boy-viral-video-delivering-orders-with-kids](https://i0.wp.com/vyaparkaro.com/wp-content/uploads/2022/08/zomato-delivery-boy-viral-video-delivering-orders-with-kids.png?resize=805%2C453&ssl=1)
वीडियो शेयर होते के साथ कि लोगों का रिएक्शन आना शुरू हो गया। यह वीडियो लोगों को काफी भावुक कर रही है। इसके साथ ही लोग इस घटना से प्रेरित भी हो रहे हैं। इस विडियो के देखने के बाद ही लोगों को संघर्ष का असली मतलब समझ में आ रहा होगा। कैसे एक पिता कड़ी धूप में अपने बच्चों को लिए घर घर खाना पहुंचाता नज़र आ रहा है।
इस वीडियो में साफ तौर पे देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय अपनी बेटी को सीने से लगाए होता है और उसके पीछे पीछे उसका बेटा भी चल रहा है। यह वीडियो लोगों को अंदर से पूरी तरह झकझोर दे रही है। zomato ने भी अपनी तरफ से इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि इनका एड्रेस और कांटेक्ट डिटेल शेयर किया जाए ताकि वो इनकी मदद कर सके। जोमाटो के इस रवैये से लोग काफी खुश हैं और उनकी प्रसंशा भी कर रहे हैं।
🔥 Whatsapp Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥 Telegram Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |