मात्र 15 मिनट में हो जायेगा फुल चार्ज हो जाएगा, कीमत आपके बजट में होगा फिट

देश में बढ़ते ईवी की डिमांड में हर तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल है। इसमें टू व्हील, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर भी शामिल है। ऐसे में आज बात करने वाले है भारत में लॉन्च हुए इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर के बारे में जिसे ईवी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर में कम्पनी के तरफ से शानदार लोडिंग कैपसिटी दिया गया है। कम्पनी ने इस इलेक्ट्रिक वाहन को neEV Tez दिया है। अब जानते है इसके बारे में विस्तार से…

neEV Tez Electric Three Wheeler

इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Altigreen ने एक्सपोनेंट एनर्जी के साथ मिलकर डिजाइन और लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बात यह है इसे मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज कर सकते है।

शानदार बैटरी ऑप्शन

इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में 8.2kWh में लिक्विड कूल्ड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। कम्पनी के दावे के अनुसार यह इलेक्ट्रिक कार्गो सिंगल चार्ज में करीब 98 किलोमीटर की रेंज देता है। वही इसकी टॉप स्पीड भी करीब 85 किलोमीटर की है।

बैटरी चार्जिंग टाइम

ऐसा दावा किया जा रहा है यह सबसे फास्ट चार्जिंग होने वाला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में से एक है। दावे के अनुसार इसे कंपनी के चार्जिंग नेटवर्क पर 15 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज किया जा सकता है। आपको बता दे अल्टिग्रीन और एक्सपोनेंट दोनों ने अगस्त 2022 में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रैपिड चार्जिंग डिवेलप करने के लिए साझेदारी की थी। OMG: कार है या चलता-फिरता सिनेमा हॉल, जानें खास फीचर्स

कीमत क्या है

इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो को कीमत लगभगा 3,55,000 एक्स शोरूम रखी गई है। यह खासतौर पर लॉजिस्टिक्स स्पेस में इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी का लक्ष्य बेंगलुरु में पहले चरण के रूप में 2,000 यूनिट्स बेचने का है। Ola Upcoming Electric Bikes: जाने रेंज, फीचर और किस्से होगा मुकाबला

राजीव रंजन ने अपने 2 वर्षों के मीडिया करियर में नेशनल, मनोरंजन, लाइफ़स्टाइल, ऑटोमोबाइल, गवर्नमेंट योजना, बिज़नस न्यूज़, फाइनेंस जैसी बीटों पर काम किया है. ecovahan से इन्होने शुरुआत की थी और अब यह अपना योगदान vyaparkaro को दे रहे है।

Leave a Comment